लिस्टिरियोसिस एक ऐसा संक्रमण है जो लिस्टीरिया मोनोसाइटोजेन्सबैक्टीरिया के कारण होता है।
लिस्टिरियोसिस नवजात शिशुओं में गर्भाशय में या प्रसव के दौरान या उसके बाद हो सकता है।
लेकिन इसमें सुस्ती और दूध पीने में परेशान करने समेत अलग-अलग तरह के लक्षण हो सकते हैं।
नवजात शिशु और माँ से रक्त के या दूसरे पदार्थ के नमूने लेकर बैक्टीरिया की पहचान करके निदान की पुष्टि की जाती है।
संक्रमण का इलाज एंटीबायोटिक्स से किया जा सकता है।
कुछ नवजात शिशुओं में यह संक्रमण घातक होता है।
गर्भवतियों को कुछ खाद्य पदार्थों को खाने से बचना चाहिए और कच्चे खाद्य पदार्थों के रख-रखाव के बाद हाथों और रसोई के उपकरण को अच्छी तरह से धोना चाहिए।
(नवजात शिशुओं में संक्रमण और वयस्कों में लिस्टिरियोसिस का विवरण भी देखें।)
दुनिया भर में कुछ लोगों और कई जानवरों की आंत में लिस्टीरिया मोनोसाइटोजेन्स नामक बैक्टीरिया रहता है। दूसरे कई जीवों के विपरीत, यह रेफ़्रिजरेटर और फ्रीजर के तापमानों पर भी अच्छी तरह जीवित रहता है।
दूषित भोजन खाने से गर्भवती महिलाएँ संक्रमित हो सकती हैं। इन खाद्य पदार्थों में अनपाश्चुरीकृत डेयरी उत्पाद (जैसे दूध और नरम चीज), तैयार डेली मीट और सलाद, विशेष रूप से यदि उनमें पोल्ट्री शामिल हो, तथा अन्य खाद्य पदार्थ जैसे कच्ची सब्जियाँ, बिना पके फल और आइसक्रीम शामिल हैं। अगर लिस्टीरिया मोनोसाइटोजेन्स गर्भावस्था के दौरान गर्भनाल (भ्रूण को पोषण देने वाला अंग) तक पहुँच जाने पर भ्रूण संक्रमित हो जाते हैं। नवजात शिशु प्रसव के दौरान या उसके बाद भी संक्रमित हो सकते हैं।
नवजात शिशुओं में लिस्टिरियोसिस के लक्षण
लिस्टिरियोसिस वाली गर्भवती महिलाओं में हो सकता है कोई लक्षण नहीं दिखाई दे या हो सकता है फ़्लू जैसे लक्षण (उदाहरण के तौर पर, ठंड लगना, बुखार और मांसपेशियों में दर्द) हों।
भ्रूणों में, लिस्टिरियोसिस की सामान्य जटिलताओं में गर्भपात, इंट्रा-एमनियोटिक संक्रमण के साथ समय से पहले प्रसव, और मृत जन्म शामिल हैं।
नवजात शिशुओं में, सेप्सिस (एक रक्त संक्रमण) की तरह लिस्टिरियोसिस के लक्षण होते हैं और इसमें सुस्ती और ठीक तरह से दूध न पीना शामिल होता है। लक्षण जन्म के कुछ घंटों या दिनों (जिसको शुरू में होने वाला कहा जाता है) के भीतर दिखाई दे सकते हैं या कई सप्ताह (जो देर से होना कहलाता है) के बाद भी दिख सकते हैं। जिन नवजात शिशुओं में शुरुआत में लक्षण दिखाई देते हैं, अक्सर जन्म के समय उनका वज़न कम होता है, प्रसव के समय समस्याएं होती हैं और जन्म लेते ही सेप्सिस के लक्षण दिखने लगते हैं। जिन नवजात शिशुओं में लक्षण देर से दिखाई पड़ते हैं, वे आमतौर पर अपने पूरे समय में पैदा होते हैं और शुरू में स्वस्थ होते हैं, लेकिन फिर उनमें मेनिनजाइटिस (मस्तिष्क का संक्रमण) या सेप्सिस हो जाता है।
नवजात शिशुओं में लिस्टिरियोसिस का निदान
गर्भवती महिलाओं और नवजात शिशुओं से लिए जाने वाले रक्त और दूसरे फ़्लूड का परीक्षण
बुखार से ग्रसित गर्भवती महिलाओं में रक्त के नमूने, गर्भाशय ग्रीवा से पदार्थ और एमनियोटिक फ़्लूड को निकाल कर लिस्टीरिया मोनोसाइटोजेन्स के लिए परीक्षण किया जा सकता है।
नवजात शिशु अगर बीमार है, तो रक्त और स्पाइनल फ़्लूड के नमूनों (स्पाइनल टैप से लिया जाता है— देखें) को निकाला जाता है और लिस्टीरिया मोनोसाइटोजेन्स का परीक्षण किया जाता है। अगर कोई नवजात शिशु बीमार है और माँ को पक्के तौर पर लिस्टिरियोसिस है, तो पेट, मेकोनियम (जन्म से पहले आँत में उत्पादित मल पदार्थ), प्लेसेंटा, गर्भनाल और संक्रमित ऊतकों से फ़्लूड के अलावा रक्त और स्पाइनल फ़्लूड के नमूने भी एकत्र किए जाते हैं और लिस्टीरिया मोनोसाइटोजेन्स के लिए परीक्षण किया जाता है।
बैक्टीरिया की वृद्धि (कल्चर) करने के लिए या पॉलीमरेज़ चेन रिएक्शन (PCR) परीक्षण करने के लिए नमूनों को प्रयोगशाला में भेजा जाता है। PCR टेस्ट बैक्टीरिया की आनुवंशिक सामग्री की तलाश करता है और डॉक्टरों को बैक्टीरिया की तेज़ी से पहचान करने में सक्षम बनाता है। नमूने में बैक्टीरिया की पहचान करने से निदान की पुष्टि होती है।
नवजात शिशु में लिस्टिरियोसिस का इलाज
एंटीबायोटिक्स
नवजात शिशुओं को एंटीबायोटिक एम्पीसिलीन के साथ-साथ अमीनोग्लाइकोसाइड्स नामक दवाएँ दी जाती हैं, जो एक दूसरी श्रेणी का एंटीबायोटिक है।
सेप्सिस से पीड़ित नवजात शिशुओं को भी एंटीबायोटिक्स और दूसरे किस्म के इलाज की जरूरत होती है।
नवजात शिशुओं में लिस्टिरियोसिस के लिए पूर्वानुमान
प्रभावित नवजात शिशुओं में से लगभग 7 से 29% में लिस्टिरियोसिस जानलेवा होता है। मृत्यु दर उन नवजात शिशुओं में कहीं ज़्यादा होती है, जिन्हें प्रारंभिक अवस्था में लिस्टिरियोसिस होता है।
नवजात शिशु में लिस्टिरियोसिस से बचाव
गर्भवती महिलाओं को ऐसे खाद्य पदार्थों से बचना चाहिए, जिनके लिस्टीरिया मोनोसाइटोजेन्स से दूषित होने की ज़्यादा संभावना होती है। ऐसे खाद्य पदार्थ, जिन्हें खाने से बचना चाहिए, उनमें बिना पाश्चरीकृत के डेयरी प्रोडक्ट, सॉफ़्ट चीज़, कच्ची सब्ज़ियां, तैयार डेली मीट और सलाद, फ़्रिज़ में रखा मीट स्प्रेड और स्मोक्ड सीफ़ूड शामिल हैं। खाने के सामान को ठीक से रख-रखाव करना, खास तौर पर पकाने की तैयारी करते समय कच्चे मांस को अन्य चीज़ों से अलग करना और कच्चे खाद्य पदार्थ के रख-रखाव के बाद हाथ, बर्तन और काटने के लिए बोर्ड को धोना निहायत ज़रूरी है।
यदि गर्भावस्था के दौरान लिस्टिरियोसिस का निदान किया जाता है, तो डॉक्टर गर्भवती महिलाओं को प्रसव से पहले या प्रसव के समय एंटीबायोटिक दवाओं से उपचार कर सकते हैं ताकि गर्भस्थ शिशु में संक्रमण को रोकने में मदद मिले।



