फ़ार्मूला फ़ीडिंग

पूर्ण समीक्षा: जून २०२६ इनके द्वाराDeborah M. Consolini, MD, Thomas Jefferson University Hospital | सहकर्मी द्वारा समीक्षा की गईAlicia R. Pekarsky, MD, State University of New York Upstate Medical University, Upstate Golisano Children's Hospital
अंतिम बार अपडेट किया गया: जून २०२६
v32147706_hi

फ़ॉर्मूला-दूध पिलाना, स्तनपान (छाती से दूध पिलाना) के एक विकल्प के रूप में उपलब्ध है। कुछ माता-पिता चिकित्सकीय कारणों से स्तनपान कराने में सक्षम नहीं होतीं, और कुछ माताएँ स्तनपान के साथ या उसके बिना सिर्फ़ फ़ॉर्मूला-दूध का इस्तेमाल करने का विकल्प चुनती हैं।

अस्पताल में, जहां पर प्रसव के कुछ समय के बाद ही, नवजात शिशुओं को फ़ीड कराया जाता है, और फिर आदर्श रूप से ऐसा मांग किए जाने पर किया जाता है। जन्म के एक हफ्ते के बाद के हफ्ते में, शिशु एक बार में ½ आउंस से 2 आउंस लेते हैं, धीरे-धीरे यह बढ़कर 3 से 4 आउंस हो जाता है जिसे दूसरे सप्ताह के दौरान दिन में 6 से 8 बार लिया जाता है। माता-पिता को हर बोतल को खत्म करने के लिए नवजात शिशुओं से उम्मीद नहीं करनी चाहिए, वे जब भी भूखें हों, उन्हें उनकी मर्जी के अनुसार सेवन करने दें। शिशुओं के विकास करने के दौरान, तीसरे या चौथे महीने तक पहुंचते-पहुंचते वे एक बार में 6 से 8 आउंस सेवन करना शुरू कर देते हैं।

बोतल से फ़ीडिंग करवाए जा रहे शिशुओं के लिए उचित पोजीशन सेमी-रिक्लाइनिंग या सीटिंग अप है। शिशुओं को उनकी पीठ के बल समतल लेटी हुई दशा में बोतल से फ़ीड नहीं कराना चाहिए, क्योंकि दूध नाक में या यूस्टेशियन ट्यूब में जा सकता है ( चित्र देखें)। थोड़े बड़े हो चुके शिशु, जो अपनी बोतल खुद पकड़ सकते हैं, उन्हें बोतल को पकड़े-पकड़े नींद नहीं करने देनी चाहिए, क्योंकि लगातार दूध या जूस के संपर्क में रहने के कारण उनके दांतों में खराबी आ सकती है और उनमें कैविटीज़ पैदा हो सकती हैं।

व्यावसायिक रूप से उपलब्ध शिशु फ़ॉर्मूला-दूध, उपयोग के लिए तैयार रोगाणुमुक्त बोतलों, पानी से पतला किए जाने वाले सांद्रित फ़ॉर्मूला-दूध के डिब्बों, और पाउडर के रूप में उपलब्ध होते हैं, जिनमें पानी मिलाना पड़ता है। फ़ॉर्मूला-दूध में पोषक तत्वों, कैलोरी और विटामिनों का उचित संतुलन होता है; ज़्यादातर में आयरन भी मिलाया जाता है, और इन्हें शिशु आसानी से पचा लेते हैं। फ़ॉर्मूला-फ़ीड करवाए जाने वाले सभी शिशुओं को आयरन की कमी के कारण होने वाले एनीमिया से बचाने के लिए, आयरन-युक्त फ़ॉर्मूला दिया जाना चाहिए। आयरन रहित फ़ॉर्मूला-दूध की सिफ़ारिश नहीं की जाती।

क्या आप जानते हैं...

  • फ़ॉर्मूला-दूध पीने वाले शिशुओं को आयरन डेफ़िशिएंसी से होने वाले एनीमिया की रोकथाम के लिए आयरन-युक्त फ़ॉर्मूला-दूध दिया जाना चाहिए।

ऐसे माता-पिता जो संकेन्द्रित फ़ॉर्मूला या पाउडर्स का इस्तेमाल करते हैं, उन्हें तैयार करने से संबंधित निर्देशों का सावधानी से पालन करना चाहिए। संकेन्द्रित तथा पाउडर वाला फ़ॉर्मूले को ऐसे पानी से तैयार करना चाहिए जिसमें फ़्लोराइड हो। आमतौर पर, फ़ॉर्मूले गाय के दूध से तैयार किए जाते हैं, लेकिन अन्य विशेष फ़ॉर्मूले भी उपलब्ध हैं, जिनके साथ गाय का दूध इस्तेमाल नहीं किया जा सकता। यदि शिशुओं को मानक फ़ॉर्मूले से परेशानी होती है, तो बाल रोग चिकित्सक द्वारा सोय-आधारित फ़ॉर्मूला या हाइड्रोलाइज्ड फ़ॉर्मूले का इस्तेमाल करने का सुझाव दिया जाना चाहिए। यदि शिशु को हाइड्रोलाइज्ड फ़ॉर्मूले से परेशानी होती है, तो उन्हें एमिनो-एसिड फ़ॉर्मूला देना चाहिए। मानक या विशेष फ़ॉर्मूला से फ़ीड़िंग करवाए जा रहे शिशुओं में, लंबे समय के बाद स्वास्थ्य में कोई अंतर नहीं दिखता है। हालांकि गाय का सामान्य दूध जीवन के पहले वर्ष के दौरान उचित नहीं रहता है।

शिशु का सूक्ष्मजीवों से संपर्क कम करने के लिए, फ़ॉर्मूला-दूध ऐसे पात्र या बोतल से पिलाया जाना चाहिए, जिसे उचित रूप से रोगाणुमुक्त किया गया हो। अमेरिका के सेंटर्स फ़ॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार, 2 महीने से कम उम्र के शिशुओं और समय से पहले जन्मे या कमज़ोर प्रतिरक्षा प्रणाली वाले शिशुओं की बोतलों को प्रतिदिन रोगाणुमुक्त किया जाना चाहिए (शिशु को दूध पिलाने में इस्तेमाल होने वाली वस्तुओं की सफाई, उन्हें रोगाणुमुक्त करने और सुरक्षित रखने का तरीका देखें)। डिशवॉशर का उपयोग करना या बोतलों को पानी से भरे बर्तन में उबालना, दोनों ही, रोगाणुमुक्त करने के स्वीकार्य तरीके हैं। जो शिशु स्वस्थ हैं और 2 महीने से ज़्यादा की उम्र के हैं, उनके लिए प्रत्येक बार दूध पिलाने के बाद बोतल को साबुन और बोतल ब्रश से अच्छी तरह धोना आमतौर पर पर्याप्त होता है, जब तक कि बोतल में उपयोग किया गया पानी पीने योग्य नहीं होने या अविश्वसनीय स्रोत से आने के बारे में जानकारी न हो। तब अनुशंसित रोगाणुमुक्त करने की प्रक्रिया का पालन किया जाना चाहिए। बोतलों की निप्पलों को 5 मिनटों के लिए डिशवाशर में या उबलते हुए पानी में विसंक्रमित किया जाना चाहिए। डिस्पोजेबल प्लास्टिक लाइनर्स स्ट्राइल बोतलों की ज़रूरत को खत्म कर देते हैं।

माता-पिता को फ़ॉर्मूला-दूध, शरीर के तापमान के बराबर गर्म करके शिशु को देना चाहिए। भरी हुई बोतलों (या फ़ॉर्मूला कंटेनरों को, यदि डिस्पोज़ेबल लाइनर्स का प्रयोग किया जाता है) को वार्म वाटर बाथ में रखा जाता है और शरीर के तापमान के बराबर तापमान तक पहुंचने तक जारी रखा जाता है। यदि फ़ॉर्मूला बहुत अधिक गर्म होता है, तो शिशु जल भी सकते हैं, इसलिए माता-पिता को तापमान को बराबर करने के लिए बोतल को हलके से शेक करना चाहिए और फिर अपनी कलाई के अंदर के हिस्से की संवेदनशील त्वचा पर कुछ बूंदों को गिराकर तापमान की जांच करनी चाहिए। शरीर के तापमान पर फार्मूले को छूने का अहसास न तो ठंडा और न ही गर्म होता है। माइक्रोवेव अवन्स खतरनाक रूप से फ़ॉर्मूला को ज़रूरत से ज़्यादा गर्म कर सकते हैं और फ़ॉर्मूला या शिशु आहार को गर्म करने के लिए इनका प्रयोग नहीं करना चाहिए।

निप्पल की ओपनिंग का साइज़ भी बहुत मायने रखता है। आमतौर पर, जब बोतल को उल्टा पकड़ा जाता है, तो बोतल से फ़ॉर्मूला धीरे-धीरे बूंद के रूप में बाहर निकलना चाहिए। बड़े, या थोड़े बड़े हो चुके शिशु लिक्विड की बड़ी मात्रा की अपेक्षा रखते हैं तथा वे निप्पल की बड़ी ओपनिंग को सहन कर सकते हैं।

quizzes_lightbulb_red
अपना ज्ञान परखेंएक क्वज़ि लें!
iOS ANDROID
iOS ANDROID
iOS ANDROID