युवावस्था क्या है?
यौवन, बढ़ोतरी और विकास की अवधि है जिसमें बच्चे और किशोर/किशोरियां वयस्क शारीरिक विशेषताओं को विकसित करते हैं, जैसे कि स्तन या जघन के बाल, और प्रजनन करने में सक्षम (बच्चे को जन्म देने में सक्षम) बनते हैं। लड़कियों के लिए, युवावस्था आमतौर पर 8½ से 10 साल की उम्र में शुरू होती है और लगभग 4 साल तक रहती है।
एक लड़की में युवावस्था कब शुरू होती है वह निम्नलिखित पर निर्भर करता है:
वज़न: अधिक वज़न वाली लड़कियों में आमतौर पर यौवन जल्दी शुरू होता है
पोषण: जिन लड़कियों की पहुंच उचित पोषण तक नहीं है या वे उचित पोषण अवशोषित नहीं कर सकती हैं, उनमें युवावस्था बाद में शुरू होती है
जेनेटिक्स: युवावस्था जल्दी शुरू करने वाली माताओं की बेटियों में भी युवावस्था जल्दी शुरू होने की संभावना है
युवावस्था का क्या कारण है?
युवावस्था सहित, संपूर्ण प्रजनन प्रणाली, हार्मोन द्वारा नियंत्रित होती है। हार्मोन आपके शरीर के कुछ हिस्सों में बनने वाले रासायनिक संदेशवाहक होते हैं। वे शरीर के अन्य हिस्सों को क्या करना है, इसका संकेत देने के लिए रक्त के माध्यम से यात्रा करते हैं।
लड़कियों में युवावस्था तब शुरू होती है जब मस्तिष्क द्वारा रिलीज़ हार्मोन अंडाशय विकसित करने का कारण बनते हैं। उसके बाद अंडाशय एस्ट्रोजन हार्मोन रिलीज़ करते हैं। एस्ट्रोजन लड़की की प्रजनन प्रणाली का विकास करते है, जिसमें निम्नलिखित भी शामिल हैं:
स्तन
योनि
अंडाशय (अंगों की जोड़ी जहां अंड निर्मित और संग्रहित किए जाते हैं)
गर्भाशय (वह अंग जहां भ्रूण जन्म होने से पहले बढ़ता है)
आमतौर पर युवावस्था शुरू होने के कुछ साल बाद माहवारी शुरू होती है।
युवावस्था में क्या परिवर्तन होते हैं?
निम्नलिखित शारीरिक परिवर्तन होते हैं, आमतौर पर इस क्रम में:
सबसे पहले, स्तन वृद्धि-यह आमतौर पर 8 और 13 साल की उम्र के बीच होता है
कुछ ही समय बाद, बगल और जननांग क्षेत्र में बाल बढ़ने लगते हैं
ऊंचाई में तेज़ी से वृद्धि होती है—माहवारी शुरू होने पर वृद्धि आमतौर पर धीमी हो जाती है
स्तनों का बढ़ना शुरू होने के लगभग 2 से 3 साल बाद माहवारी शुरू हो जाती है
आमतौर पर 14 से 16 साल की उम्र के बीच लड़कियों की ऊंचाई बढ़ना बंद हो जाती है
पहली माहवारी आमतौर पर 13 साल की उम्र में होती है, हालांकि यह 10 से 16 साल की उम्र के बीच कभी भी हो सकती है। शुरुआत में हो सकता है माहवारी नियमित रूप से न आए। माहवारी चक्र को नियमित होने में 5 साल तक का समय लग सकता है। जैसे-जैसे लड़कियां बड़ी होंगी, उनके शरीर का आकार बदल जाएगा। उनके कूल्हे और जांघ बड़े हो जाते हैं, और उनके शरीर में चर्बी भी बढ़ जाती है। यह लड़कियों में युवावस्था का एक सामान्य हिस्सा है।
युवावस्था के साथ क्या गलत हो सकता है?
युवावस्था के साथ समस्याओं में आमतौर पर हार्मोन शामिल होते हैं। कई अलग-अलग हार्मोन समस्याएं हैं जो बहुत कम हार्मोन में परिणमित होती हैं जिससे:
युवावस्था विलंबित होती है या बिल्कुल भी शुरू नहीं होती है
कम बार, बहुत सारे हार्मोन होते हैं और लड़की को निम्नलिखित होता है:



