एड़ी की कील क्या होती है?
एड़ी की कील क्या होती है?
एड़ी की कील क्या होती है?

एड़ी की कील, एड़ी की हड्डी (कैलकैनियस) पर बढ़ने वाली एक नोंकदार अतिरिक्त हड्डी होती है। यह तब बन सकती है जब एड़ी की हड्डी के नीचे से बढ़कर पंजे की उंगलियों की ओर विस्‍तृत संयोजी ऊतक, प्लैंटार फ़ैसिआ (पाँव के तलवे का अगला भाग) एड़ी पर अत्यधिक खिंचाव लगाता है। कील विकसित होते समय दर्द भरी हो सकती है लेकिन जब पाँव उससे सहज होता जाता है तो दर्द कम हो सकता है। एड़ी की सभी कीलें लक्षण पैदा नहीं करती। जब एड़ी की कीलें लक्षण पैदा करती हैं, तो अधिकतर का इलाज बिना सर्जरी किया जा सकता है।

इन विषयों में