मेडिटेशन में, एक प्रकार की मन-शरीर संबंधित मेडिसिन, लोग अपने ध्यान को नियंत्रित करते हैं या व्यवस्थित रूप से आंतरिक या बाहरी अनुभव के विशेष पहलुओं पर ध्यान केंद्रित करते हैं। मेडिटेशन में, अक्सर आँखें बंद करके या नीचे की ओर टकटकी लगाकर चुपचाप ध्यान में बैठना या आराम करना शामिल हो सकता है। व्यक्ति को ध्यान केंद्रित करने में मदद करने के लिए, कभी-कभी इसमें एक वाक्यांश (या मंत्र) को दोहराने के लिए भी कहा जाता है। ट्रान्सेंडैंटल मेडिटेशन और माइंडफुलनेस मेडिटेशन का वैज्ञानिक अध्ययन किया गया है।
कॉपीराइट © 2025 Merck & Co., Inc., राहवे, न्यू जर्सी, अमेरिका और इसके सहयोगी। सर्वाधिकार सुरक्षित।
अधिकांश मेडिटेशन अभ्यासों को एक आध्यात्मिक संदर्भ में विकसित किया गया था और इनका अंतिम लक्ष्य कुछ प्रकार के आध्यात्मिक विकास, व्यक्तिगत परिवर्तन या पारलौकिक अनुभव को प्राप्त करना था। हालांकि, स्वास्थ्य देखभाल हस्तक्षेप के रूप में, लोगों की सांस्कृतिक, आध्यात्मिक या धार्मिक पृष्ठभूमि की परवाह किए बिना, मेडिटेशन असरदार हो सकता है।
मेडिटेशन के औषधीय उपयोग
साक्ष्य कई लक्षणों से राहत दिलाने में मालिश की प्रभावशीलता का समर्थन करते हैं, जिनमें निम्नलिखित शामिल हैं:
तनाव, चिंता, डिप्रेशन
नींद न आना
दर्द
क्रोनिक विकारों के लक्षण होना, जैसे कैंसर
कान में घंटी बजना या गूंजना (टिनीटस)
यौन-क्षमता में गड़बड़ी
मेडिटेशन का मस्तिष्क की गतिविधि पर अनुकूल प्रभाव पड़ता है। उदाहरण के लिए, मेडिटेशन मस्तिष्क के उन हिस्सों में गतिविधि बढ़ा सकता है जो मानसिक स्पष्टता से संबंधित हैं। मेडिटेशन से शारीरिक आराम, मानसिक शांति और अनुकूल भावनात्मक अवस्थाओं जैसे प्रेम-उदारता और एक से-स्वभाव को पाने में मदद मिलती है।
हृदय और रक्त वाहिका (कार्डियोवैस्कुलर) स्वास्थ्य पर कई लाभकारी प्रभावों के लिए मेडिटेशन की सलाह दी जाती है। अमेरिकन हार्ट एसोसिएशन ने हृदय रोग की रोकथाम में कम जोखिम, कम लागत वाले हस्तक्षेप के रूप में मेडिटेशन के इस्तेमाल का समर्थन किया है, साथ ही, उन्होंने मेडिटेशन के साक्ष्यों में कम गुणवत्ता को लेकर भी अपने विचार प्रस्तुत किए हैं और इसमें आगे अध्ययन करने की आवश्यकता का समर्थन किया है।
मेडिटेशन तनाव को कम करने और समग्र स्वास्थ्य कल्याण में फायदेमंद है। दर्द और तंत्रिका संबंधी विकारों (उदाहरण के लिए, पार्किंसन रोग) सहित क्रोनिक चिकित्सा स्थितियों में मेडिटेशन की भूमिका का अध्ययन किया जा रहा है।
अधिक जानकारी
निम्नलिखित अंग्रेजी-भाषा संसाधन उपयोगी हो सकते हैं। कृपया ध्यान दें कि इस संसाधन की सामग्री के लिए मैन्युअल उत्तरदायी नहीं है।
National Center for Complementary and Integrative Health (NCCIH): मैडिटेशन



