स्किन टैग नर्म, छोटी, मांस जैसे रंग वाली या थोड़े गहरे रंग वाली त्वचा वृद्धियां होती हैं जो अधिकतर गर्दन पर, बगलों में या जांघों के बीच वाले स्थान में होती हैं।
(त्वचा वृद्धियों का संक्षिप्त विवरण भी देखे।)
अक्सर स्किन टैग्स कोई परेशानी नहीं देते, लेकिन ये दिखने में अजीब लग सकते हैं, और कपड़े या पास की त्वचा से रगड़ने पर खून बहना या दर्द हो सकता है। स्किन टैग से ग्रस्त कुछ लोगों को डायबिटीज़ या प्रीडायबिटीज (इंसुलिन प्रतिरोध) होती है।
इस फोटो में गर्दन पर कई स्किन टैग देखे जा सकते हैं।
© स्प्रिंगर सायन्स + बिज़नेस मीडिया
डॉक्टर स्किन टैग को लिक्विड नाइट्रोजन से जमाकर, उन्हें कैंची या स्कैलपल से काटकर या इलेक्ट्रिक नीडिल से जलाकर (इलेक्ट्रोडेसिकेशन) उन्हें आसानी से निकाल सकते हैं। कुछ डॉक्टर कई स्किन टैग वाले लोगों को डायबिटीज़ टैस्ट कराने की सलाह देते हैं।



