स्किन टैग क्या होते हैं?
स्किन टैग आपकी त्वचा पर नर्म व छोटी-छोटी वृद्धियां होते हैं। वे आमतौर पर आपकी त्वचा जैसे रंग के या उससे थोड़े गहरे होते हैं।
स्किन टैग आमतौर पर होते हैं:
आपकी गर्दन पर
आपकी बगलों में
आपके ऊसंधि (ग्रोइन) वाले भाग में (आपके पेड़ू और जांघों के बीच वाला भाग)
इस फोटो में गर्दन पर कई स्किन टैग देखे जा सकते हैं।
© स्प्रिंगर सायन्स + बिज़नेस मीडिया
क्या स्किन टैग से समस्याएं होती हैं?
अधिकतर मामलों में, स्किन टैग से समस्याएं नहीं होती हैं। लेकिन हो सकता है कि आपको वे देखने में अच्छे न लगें। कभी-कभी कपड़े या त्वचा इन स्किन टैग को रगड़ते हैं, जिससे उनसे रक्त बह सकता है या उनमें तकलीफ़ हो सकती है।
डॉक्टर स्किन टैग का इलाज कैसे करते हैं?
आमतौर पर स्किन टैग को इलाज की ज़रूरत नहीं होती है। अगर आप किसी स्किन टैग को निकलवाना चाहते हैं, तो डॉक्टर इन तरीकों से यह काम आसानी से कर सकते हैं:
लिक्विड नाइट्रोजन से उसे जमाकर
उसे काटकर अलग करके
उसे इलेक्ट्रिक नीडल से जलाकर



