हृदय वाल्व को बदलना

हृदय वाल्व को बदलना

एक क्षतिग्रस्त हृदय वाल्व को प्लास्टिक और धातु से बने मैकेनिकल वाल्व या बायोप्रॉस्थेटिक वाल्व से बदला जा सकता है, जो आमतौर पर सूअर या गाय के हृदय वाल्व ऊतक से बना होता है और एक सिंथेटिक रिंग में लगाया जाता है। मेकैनिकल वाल्वों के कई प्रकार हैं। आमतौर पर, सेंट जूड वाल्व का उपयोग किया जाता है।

वाल्व का चुनाव कई कारकों पर निर्भर करता है, जिसमें वाल्व की विशेषताएं शामिल हैं। मेकैनिकल वाल्व बायोप्रॉस्थेटिक वाल्व से अधिक चलता है लेकिन वाल्व में खून के थक्कों को बनने से रोकने के लिए अनिश्चित काल के लिए एंटीकोएग्युलैंट लेने की जरूरत पड़ती है। बायोप्रॉस्थेटिक वाल्व के लिए एंटीकोएग्युलैंटों का उपयोग थोड़े समय के लिए ही करना पड़ता है। इसलिए यह जानना महत्वपूर्ण है कि व्यक्ति एंटीकोएग्युलैंट ले सकता है या नहीं। उदाहरण के लिए, कुछ एंटीकोग्युलेन्ट ऐसी महिलाओं के लिए उपयुक्त नहीं होते, जो प्रजनन आयु में हों, क्योंकि ये गर्भनाल को पार कर सकते हैं और गर्भस्थ शिशु को प्रभावित कर सकते हैं। इसके अलावा निम्न पर भी विचार किया जाता है:

  • व्यक्ति की उम्र क्या है

  • व्यक्ति कितनी गतिविधि करता है

  • हृदय कितनी अच्छी तरह से काम कर रहा है

  • हृदय का कौन सा वाल्व क्षतिग्रस्त है

जब अयोर्टिक वाल्व बदला जाता है, तो 50 से कम आयु के लोगों के लिए आमतौर पर मेकैनिकल वाल्व और 50 या उससे अधिक आयु के लोगों के लिए बायोप्रॉस्थेटिक वाल्व चुना जाता है।

जब माइट्रल वाल्व बदला जाता है, तो 65 से कम आयु के लोगों के लिए आमतौर पर मेकैनिकल वाल्व और 65 या उससे अधिक आयु के लोगों के लिए बायोप्रॉस्थेटिक वाल्व चुना जाता है।

ट्राइकस्पिड और पल्मोनरी वाल्व को अक्सर एओर्टिक या मिट्रल वाल्व की तरह बदलने या मरम्मत करने की ज़रूरत नहीं होती है।

हृदय वाल्व को बदलने के लिए, साधारण एनेस्थेटिक का उपयोग किया जाता है। हृदय पर सर्जरी करने के लिए, रक्त को रक्त की धारा में से पंप करने के लिेए एक हार्ट-लंग मशीन का उपयोग किया जाता है। क्षतिग्रस्त वाल्व को निकाला जाता है, और नए वाल्व को उसकी जगह सी दिया जाता है। चीरों को बंद किया जाता है, हार्ट-लंग मशीन को अलग किया जाता है, और हृदय को दोबारा शुरू किया जाता है। इस ऑपरेशन को करने में 2 से 5 घंटे लगते हैं। लोगों के अस्पताल में रहने की अवधि भिन्न हो सकती है। पूरा ठीक होने में 6 से 8 सप्ताह लग सकते हैं। कुछ लोगों के लिए, हृदय वाल्व को कार्डियाक कैथीटेराइजेशन द्वारा बदला जा सकता है, जो एक कम इन्वेसिव प्रक्रिया है, जिसमें सर्जरी या स्टेर्नम को काटने की आवश्यकता नहीं होती है, और इसमें ठीक होने में कम समय लगता है।