एस्टिग्मेटिज्म क्या है?
एस्टिग्मेटिज्म क्या है?
एस्टिग्मेटिज्म क्या है?

एस्टिग्मेटिज्म में कोर्निया या लेंस की वक्रता में अनियमितता होती है। यानी, कोर्निया या लेंस विभिन्न दिशाओं में अलग तरह से वक्र होता है। इस अंतर के कारण प्रकाश विभिन्न तलों में से गुजरते हुए अलग-अलग तरह से फोकस होता है। जैसे, लम्बवत रेखाएं तब फोकस में हो सकती हैं जब क्षैतिज रेखाएं फोकस में नहीं होती हैं (या इसके विपरीत हो सकता है)। हालांकि, यह अनियमितता किसी भी तल में हो सकती है, और अक्सर प्रत्येक आँख में अलग होती है। एस्टिग्मेटिज्म वाला व्यक्ति (प्रत्येक आँख को अलग जाँचना चाहिए) कुछ रेखाओं को अन्य लोगों की अपेक्षा अधिक मोटा (यानी, बेहतर फोकस में) देखने के लिए प्रवृत्त होता है। एस्टिग्मेटिज्म को प्रेसक्रिप्शन चश्मों या कॉंटैक्ट लेंस से सही किया जा सकता है। यह अक्सर निकटदृष्टिता या दूरदृष्टिता के साथ होता है।

नीचे दिया गया रेखाचित्र एक मानक परीक्षण चार्ट है जिसका उपयोग एक बार में एक आँख में एस्टिग्मेटिज्म की जाँच करने के लिए किया जाता है।

इन विषयों में