एक या एक से ज़्यादा लसीका वाहिकाओं में होने वाला संक्रमण लिम्फैंजाइटिस कहलाता है, लसीका वाहिकाएँ पतली नलिकाओं का एक नेटवर्क बनाती हैं, जो लिम्फ़ एकत्रित करती हैं और उसे रक्तप्रवाह में वापस ले जाती हैं।
(त्वचा के जीवाणु संक्रमणों का विवरण भी देखें।)
लसीका ऐसा फ़्लूड होता है, जिसे शरीर की सबसे छोटी रक्त वाहिकाएँ स्रावित करती हैं और यह फ़्लूड शरीर के प्रतिरक्षा तंत्र का हिस्सा होता है। यह फ़्लूड कोशिकाओं के बीच में पहुँचता है और उन्हें पोषण प्रदान करता है, साथ ही यह क्षतिग्रस्त कोशिकाओं, कैंसर कोशिकाओं और संक्रामक सूक्ष्मजीवों जैसे पदार्थों को लिम्फ़ैटिक वाहिकाओं के ज़रिए बहाकर निकालता है। सारी लिंम्फ़, लिम्फ़ैटिक वाहिकाओं से गुज़रकर महत्वपूर्ण स्थानों पर मौजूद लसीका ग्रंथियों में पहुंचती हैं। लसीका ग्रंथि और लसीका ग्रंथि में उपस्थित विशिष्टीकृत श्वेत रक्त कोशिकाएँ, शरीर से इन पदार्थों और बाहरी पदार्थों को हटाने का काम करती हैं। ( चित्र देखें।)
लिम्फैंजाइटिस आम तौर पर संसाधनों से समृद्ध देशों में बैक्टीरिया के कारण और संसाधनों की कमी वाले देशों में परजीवियों के कारण होता है (लिम्फ़ैटिक फाइलेरियासिस भी देखें)। स्ट्रेप्टोकोकी बैक्टीरिया इसका एक आम कारण हैं और इनके अलावा कई अन्य बैक्टीरिया तथा फंगल और वायरल संक्रमण हैं, जिनसे बहुत ही कम मामलों में लिम्फैंजाइटिस होता है।
सूक्ष्मजीव, हाथ या पैर में खरोंच, घाव या कीड़े (जैसे किसी संक्रमित मच्छर) के काटने के ज़रिए लसीका वाहिकाओं में प्रवेश कर सकते हैं। अक्सर, त्वचा में और त्वचा से ठीक नीचे के ऊतकों में मौजूद स्ट्रेप्टोकोकल संक्रमण (सेल्युलाइटिस) लसीका वाहिकाओं तक फैल जाता है।
लिम्फ़ैन्जाइटिस के लक्षण
प्रभावित बांह या पैर की त्वचा पर लाल, अनियमित, हल्की गर्म, छूने मात्र से दर्द करने वाली धारियां बन जाती हैं। ये धारियां आम तौर पर संक्रमित क्षेत्र से लसीका ग्रंथियों के किसी समूह की ओर बढ़ती हैं, जैसे जांघों के बीच वाले स्थान में या बगल में मौजूद लसीका ग्रंथियों के समूह। लसीका ग्रंथियों का साइज़ बढ़ जाता है और उनमें छूने मात्र से दर्द होता है (लिम्फ़ाडेनाइटिस देखे)।
किसी कीड़े के काटने के बाद, इस व्यक्ति की बांह पर एक लाल धारी बन गई है जो लिंफेंजाइटिस से मेल खाती है।
लिम्फैंजाइटिस के लक्षणों में बुखार आना, तेज़ कंपकंपी, तेज़ हृदयगति और सिरदर्द शामिल हो सकते हैं। कभी-कभी ये लक्षण लाल धारी दिखने से पहले आ जाते हैं। लसीका तंत्र से रक्तधारा में संक्रमण फैलने (बैक्टीरीमिया) से पूरे शरीर में संक्रमण हो सकता है, जो अक्सर चौंकाने वाली तेज़ी से फैलता है।
लिम्फ़ैन्जाइटिस का परीक्षण
एक डॉक्टर का मूल्यांकन
लिम्फैंजाइटिस का निदान आम तौर पर उस विशिष्ट धारी की दिखावट के आधार पर किया जाता है।
अगर ज़रूरी हो, तो ब्लड टेस्ट करने पर यह पता चलता है कि संक्रमण से लड़ने के लिए सफ़ेद रक्त कोशिकाओं की संख्या बढ़ गई है।
लिम्फ़ैन्जाइटिस का इलाज
एंटीबायोटिक्स
अधिकतर लोग एंटीबायोटिक्स से जल्द ठीक हो जाते हैं।




