बंडल ब्रांच ब्लॉक

पूर्ण समीक्षा: सित॰ २०२४ इनके द्वाराL. Brent Mitchell, MD, Libin Cardiovascular Institute, University of Calgary | सहकर्मी द्वारा समीक्षा की गईJonathan G. Howlett, MD, Cumming School of Medicine, University of Calgary
अंतिम बार अपडेट किया गया: अक्टू॰ २०२४
v27416586_hi

बंडल ब्रांच ब्लॉक एक प्रकार का कंडक्शन ब्लॉक है जिसमें राइट या लेफ्ट बंडल ब्रांच के माध्यम से विद्युतीय आवेगों का प्रवाह आंशिक या पूर्ण रूप से रुक जाता है।

(असामान्य हृदय तालों का अवलोकन और हार्ट ब्लॉक का अवलोकन भी देखें।)

हृदय की मासंपेशी के संकुचन को नियंत्रित करने वाला विद्युतीय झटका साइनोएट्रियल नोड में शुरू होता है, हृदय के ऊपरी चेंबरों (एट्रिया) में से प्रवाहित होता है और फिर एट्रियोवेंट्रिकुलर नोड (AV नोड) नामक एक प्रकार के विद्युतीय जंक्शन बॉक्स के माध्यम से हृदय के निचले कक्षों (वेंट्रिकल) में जाता है। AV नोड आलिंदों के बीच की दीवार के निचले भाग में आलिंदों के करीब स्थित होता है तथा आलिंदों और निलयों के बीच एकमात्र कनेक्शन प्रदान करता है। बंडल ऑफ हिज़ तंतुओं का एक समूह है जो एट्रियोवेंट्रिकुलर नोड से विद्युतीय आवेगों को हृदय के निचले कक्षों (निलय) में संचालित करता है। बंडल ऑफ हिज़ 2 बंडल ब्रांचों में विभाजित होता है। लेफ्ट बंडल ब्रांच बायें निलय में विद्युतीय आवेगों को संचालित करती है, और राइट बंडल ब्रांच दायें निलय में आवेगों को संचालित करती है। कंडक्शन लेफ्ट या राइट बंडल ब्रांच में अवरुद्ध हो सकता है।

लेफ्ट बंडल ब्रांच फिर 2 ब्रांच में विभाजित होती है, जिन्हें एंटीरियर और पोस्टीरियर फैसिकल कहते हैं। यदि कंडक्शन इन में से किसी फैसिकल के माध्यम से अवरुद्ध होता है, तो ब्लॉकेज को हेमीब्लॉक या फैसिकुलर ब्लक कहते हैं।

हृदय के विद्युतीय मार्ग को ट्रेस करना

साइनोएट्रियल (साइनस) नोड (1) एक विद्युतीय आवेग आरंभ करता है जो दायें और बायें आलिंदों (2) में से प्रवाहित होता है, जिससे वे संकुचित होते हैं। जब विद्युतीय आवेग एट्रियोवेंट्रिकुलर नोड (3) में पहुँचता है, तो उसमें थोड़ा सा विलम्ब होता है। इसके बाद आवेग बंडल ऑफ हिज़ (4) में प्रवेश करता है, जो दायें निलय (5) के लिए राइट बंडल ब्रांच और बायें निलय (5) के लिए लेफ्ट बंडल ब्रांच में विभाजित होता है। फिर आवेग निलयों में फैल जाता है, जिससे वे संकुचिात होते हैं।

बंडल ब्रांच ब्लॉक से आमतौर पर कोई लक्षण नहीं होते हैं। राइट बंडल ब्रांच ब्लॉक स्वयं गंभीर नहीं होता है और स्वस्थ दिखने वाले लोगों में हो सकता है। हालांकि, यह, उदाहरण के लिए, पुराने दिल के दौरे के कारण हदय को हुई उल्लेखनीय क्षति का संकेत भी हो सकता है।

लेफ्ट बंडल ब्रांच ब्लॉक में अधिक गंभीर होने की प्रवृत्ति होती है। वयोवृद्ध वयस्कों में, यह अक्सर एथेरोस्क्लेरोसिस के कारण कोरोनरी धमनी रोग का संकेत होता है।

बंडल ब्रांच ब्लॉक का पता इलेक्ट्रोकार्डियोग्राफी (ECG) से लगाया जा सकता है। प्रत्येक प्रकार का ब्लॉक एक विशेष पैटर्न उत्पन्न करता है।

बंडल ब्रांच ब्लॉक के लिए आमतौर पर तब तक किसी इलाज की ज़रूरत नहीं होती है, जब तक कि सभी बंडल ब्रांच ब्लॉक न हो जाएं। हालांकि, अगर हृदय की किसी बीमारी की वजह से ब्लॉक हुआ हो, तो उस विकार के इलाज की ज़रूरत होती है।

अधिक जानकारी

निम्नलिखित अंग्रेजी-भाषा संसाधन उपयोगी हो सकते हैं। कृपया ध्यान दें कि इस संसाधन की सामग्री के लिए मैन्युअल उत्तरदायी नहीं है।

  1. American Heart Association: Arrhythmia: एरिद्मिया के जोखिमों के साथ-साथ निदान और उपचार को समझने में मदद करने के लिए जानकारी

quizzes_lightbulb_red
अपना ज्ञान परखेंएक क्वज़ि लें!
iOS ANDROID
iOS ANDROID
iOS ANDROID