एचिलिस टेंडिनोपैथी, एचिलिस टेंडन की सूजन होती है, जो पिंडली की मांसपेशियों को एड़ी से जोड़ने वाले ऊतक का कठोर बैंड है।
लक्षणों में एड़ी के पिछले हिस्से में दर्द शामिल है जो गतिविधि के साथ बढ़ जाता है।
डॉक्टर आमतौर पर लक्षणों और शारीरिक परीक्षण के आधार पर निदान करते हैं, लेकिन कभी-कभी इमेजिंग (अल्ट्रासाउंड या मैग्नेटिक रीसोनेंस इमेजिंग) की आवश्यकता होती है।
बर्फ़़ और बिना स्टेरॉइड वाली एंटी-इंफ़्लेमेट्री दवाएँ (NSAID) दर्द और सूजन से राहत दिलाती हैं।
प्रतिरोध व्यायाम और ऑर्थोसेस भविष्य में चोट लगने से बचा सकते हैं।
धावकों में एचिलिस टेंडिनोपैथी बहुत आम है। दौड़ने के दौरान, पिंडली की मांसपेशियाँ गति के लिफ़्ट-ऑफ़ चरण (ज़मीन पर सपाट खड़े पैर को पैर की उंगलियों के बल उठाना) में मदद करती हैं। दौड़ने से उत्पन्न होने वाले दोहराए जाने वाले बल का व्यायाम से रिकवरी का अपर्याप्त समय, संयोजित होने पर एचिलिस टेंडन को बढ़ा सकता है। फ़्लोरोक्विनोलोन नामक एंटीबायोटिक्स के उपयोग से एचिलिस टेंडिनोपैथी और टेंडन के फटने का जोखिम बढ़ जाता है, खासकर 60 वर्ष से अधिक आयु के लोगों में।
पिंडली के निचले हिस्से और एड़ी के पिछले हिस्से में दर्द आमतौर पर टेंडिनोपैथी का पहला लक्षण होता है। व्यायाम शुरू करने पर दर्द शुरू में बढ़ जाता है और व्यायाम जारी रहने पर अक्सर कम हो जाता है। डॉक्टर लक्षणों और जांच के परिणामों के आधार पर एचिलिस टेंडिनोपैथी का निदान करते हैं।
बर्फ़़ और बिना स्टेरॉइड वाली एंटी-इंफ़्लेमेट्री दवाएँ (NSAID) दर्द और सूजन से राहत दिलाती हैं। जब तक दर्द बना रहता है तब तक साइकिल चलाने और पैडल मारने से परहेज़ करना महत्वपूर्ण है। हैमस्ट्रिंग की मांसपेशियों को स्ट्रेच और मज़बूत करने वाले व्यायाम तब से शुरू किए जा सकते हैं, जब से वे बिना दर्द के किए जा सकते हों।
अन्य उपाय इस बात पर निर्भर करते हैं कि किन चीज़ों से टेंडिनोपैथी हो रहा है। उपायों में लचीले तलवों वाले जूते पहनना या चलने वाले जूतों में एड़ी को उठाना शामिल हो सकता है, ताकि टेंडन पर तनाव कम हो और एड़ी को स्थिर किया जा सके। लोगों को धीरे-धीरे दौड़ना फिर से शुरू करना चाहिए, दौड़ने से पहले टेंडन को स्ट्रेच करना चाहिए और शुरुआत में दौड़ने के बाद बर्फ़ लगानी चाहिए।
एचिलिस टेंडन का पूरी तरह से फटना, दौड़ने या टेनिस खेलने जैसी स्थितियों में अचानक से दिशा बदलने के कारण हो सकता है। इसमें कभी-कभी लोगों को ऐसा महसूस होता है, जैसे किसी ने उनकी एड़ी के पीछे लात मार दी हो और कभी-कभी उन्हें बोतल का ढक्कन खुलने जैसी आवाज़ सुनाई देती है। पिंडली में बहुत अधिक दर्द होता है और व्यक्ति को चलने में मुश्किल होती है, विशेष रूप से जब पूरा हिस्सा फ़ट गया हो। पिंडली में सूजन और खरोंच आ सकती है। इसके इलाज के लिए एड़ी को सहारा देना और कभी-कभी सर्जरी करना ज़रूरी होता है।
1 कुर्सी पर बैठें।
2. चोट वाली तरफ़ के घुटने को मोड़ें, ताकि बिना चोट वाला पैर फ़र्श पर हो और पंजे पीछे की ओर पॉइंट करें।
3. कुर्सी पर धीरे-धीरे आगे बैठें और पैर को तब तक नीचे पुश करें जब तक कि पैर और टखने के ऊपर खिंचाव महसूस न हो।
4 30 सेकंड के लिए खींचें हुए ही पकड़े रखें।
5 4 दोहराव का 1 सेट, दिन में 3 बार करें।
6 विशेष निर्देश
a. बैठने या खड़े होने पर, जो भी सबसे आरामदायक हो, प्लांटर फ़्लेक्सियन स्ट्रेचिंग करें।
टॉमाह मेमोरियल अस्पताल के सौजन्य से, भौतिक चिकित्सा विभाग, टॉमाह, WI; एलिज़ाबेथ सी.के. बेंडर, MSPT, ATC, CSCS; और व्हिटनी ग्नेविको, DPT, ATC।
1 हाथों को दीवार पर रखकर, दीवार के सामने या बगल में खड़े हो जाएं।
2. चोट वाली तरफ़ के घुटने को मोड़ें, ताकि बिना चोट वाला पैर फ़र्श पर हो और पंजे पीछे की ओर पॉइंट करें।
3. बिना चोट वाली तरफ़ घुटने को मोड़ें पैर और शरीर को नीचे करें, जब तक कि पैर के ऊपरी हिस्से और टखने में खिंचाव महसूस न होने लगे।
4 30 सेकंड के लिए खींचें हुए ही पकड़े रखें।
5 4 दोहराव का 1 सेट, दिन में 3 बार करें।
6 विशेष निर्देश
a. बैठने या खड़े होने पर, जो भी सबसे आरामदायक हो, प्लांटर फ़्लेक्सियन स्ट्रेचिंग करें।
टॉमाह मेमोरियल अस्पताल के सौजन्य से, भौतिक चिकित्सा विभाग, टॉमाह, WI; एलिज़ाबेथ सी.के. बेंडर, MSPT, ATC, CSCS; और व्हिटनी ग्नेविको, DPT, ATC।
1 सहारे के लिए हाथों को दीवार पर रखकर दीवार के सामने या बगल में खड़े हो जाएं।
2. बिना चोट वाले पैर को आगे रखें।
3. पीछे के पैर को घुटनों और पंजों के साथ दीवार की ओर पॉइंट करते हुए सीधा रखें, पीछे की एड़ी को फ़र्श पर रखें।
4 पिछले पैर के काफ़ में खिंचाव महसूस करने के लिए, बिना चोट वाले पैर का घुटना मोड़ें और नितंबों को दीवार की ओर झुकाएं।
5 30 सेकंड के लिए खींचें हुए ही पकड़े रखें।
6 4 दोहराव का 1 सेट, दिन में 3 बार करें।
(खिंचाव के दौरान एड़ी मज़बूती से टिकी होने [उठाना नहीं] के साथ पीठ की सीधी मुद्रा बनाए रखना महत्वपूर्ण है।)
टॉमाह मेमोरियल अस्पताल के सौजन्य से, भौतिक चिकित्सा विभाग, टॉमाह, WI; एलिज़ाबेथ सी.के. बेंडर, MSPT, ATC, CSCS; और व्हिटनी ग्नेविको, DPT, ATC।
1 सहारे के लिए हाथों को दीवार पर रखकर दीवार के सामने या बगल में खड़े हो जाएं।
2. बिना चोट वाले पैर को आगे रखें।
3. एड़ियों को फ़र्श पर रखें और धीरे-धीरे दोनों घुटनों को मोड़ें, ताकि पिछले पैर के काफ़ में खिंचाव महसूस हो।
4 30 सेकंड के लिए खींचें हुए ही पकड़े रखें।
5 4 दोहराव का 1 सेट, दिन में 3 बार करें।
टॉमाह मेमोरियल अस्पताल के सौजन्य से, भौतिक चिकित्सा विभाग, टॉमाह, WI; एलिज़ाबेथ सी.के. बेंडर, MSPT, ATC, CSCS; और व्हिटनी ग्नेविको, DPT, ATC।
1 एड़ियों को फ़र्श से ऊंचा करके पैरों की उंगलियों के बल खड़े हो जाएं।
2. घुटनों को सीधा रखते हुए पैरों की उंगलियों के बल चलें।
3. दी गई समय सीमा के दौरान जितना हो सके चलें, थकान होने पर रुकें।
4 1 मिनट के 3 सेट, दिन में 1 बार करें।
टॉमाह मेमोरियल अस्पताल के सौजन्य से, भौतिक चिकित्सा विभाग, टॉमाह, WI; एलिज़ाबेथ सी.के. बेंडर, MSPT, ATC, CSCS; और व्हिटनी ग्नेविको, DPT, ATC।
1 पैरों की उंगलियों को फ़र्श से ऊंचा करके एड़ियों के बल खड़े हो जाएं।
2. घुटनों को सीधा रखते हुए एड़ियों के बल चलें।
3. दी गई समय सीमा के दौरान जितना हो सके चलें, थकान होने पर रुकें।
4 1 मिनट के 3 सेट, दिन में 1 बार करें।
टॉमाह मेमोरियल अस्पताल के सौजन्य से, भौतिक चिकित्सा विभाग, टॉमाह, WI; एलिज़ाबेथ सी.के. बेंडर, MSPT, ATC, CSCS; और व्हिटनी ग्नेविको, DPT, ATC।
1 अपनी एड़ियों को सीढ़ी के किनारे से बाहर रखते हुए दोनों पैरों के बल खड़े हो जाएं। सहारे के लिए किसी चीज़ को पकड़ कर रखें।
2. पैरों की उंगलियों के बल ऊपर उठें।
3. सीढ़ी की ऊँचाई से नीचे आने के लिए एड़ियों को धीरे से नीचे करने पर ध्यान दें।
4 शुरुआती स्थिति पर लौटें और दोहराएं।
5 दिन में 1 बार 10 दोहराव के 3 सेट करें।
टॉमाह मेमोरियल अस्पताल के सौजन्य से, भौतिक चिकित्सा विभाग, टॉमाह, WI; एलिज़ाबेथ सी.के. बेंडर, MSPT, ATC, CSCS; और व्हिटनी ग्नेविको, DPT, ATC।