क्या ये डॉक्टर सही है?

क्या ये डॉक्टर सही है?

किसी डॉक्टर से पूछने के लिए मददगार सवाल में निम्नलिखित शामिल हैं:

  • क्या डॉक्टर मेरे हेल्थ इंश्योरेंस प्लान की सूची में शामिल है?

  • डॉक्टर के कामकाज का समय क्या है?

  • आमतौर पर, डॉक्टर को दिखाने के लिए कितना इंतज़ार करना पड़ता है? क्या अचानक ज़रूरत पड़ने पर डॉक्टर उपलब्ध रहेगा?

  • (कामकाज के समय और उसके बाद), क्या डॉक्टर कॉल और ईमेल का जवाब देता है? यदि हाँ, तो डॉक्टर का जवाब मिलने में कितना समय लगता है?

  • क्या डॉक्टर के पास मरीज़ों से बात करने (जैसे कि प्रिस्क्रिप्शन को रिन्यु करवाने, जांच की रिपोर्ट देखने के अनुरोध दर्ज करने) और शेड्यूलिंग के लिए ऑनलाइन पोर्टल है?

  • क्या डॉक्टर सुविधाजनक टेलीमेडिसिन सेवाएँ देता है?

  • क्या डॉक्टर का इलेक्ट्रॉनिक रिकॉर्ड सिस्टम उन अस्पतालों और अन्य डॉक्टरों के साथ जुड़ा हुआ है, जिनके लिए मुझे रेफ़र किया जा सकता है?

  • अगर मुझे अस्पताल में भर्ती होने की ज़रूरत पड़ी तो क्या डॉक्टर मेरी देखभाल करेंगे, या मुझे दूसरे डॉक्टर के पास रेफ़र किया जाएगा? डॉक्टर की स्टाफ़ के तौर पर ड्यूटी किन अस्पतालों में है?

  • क्या डॉक्टर बोर्ड से प्रमाणित है?

  • क्या डॉक्टर के कार्यालय में आना-जाना आसान है?

  • क्या डॉक्टर अपॉइंटमेंट के समय पर उपलब्ध रहता है?

  • जब कार्यालय बंद रहता है (रात में या सप्ताहांत पर) या जब डॉक्टर मौजूद नहीं होता है तो मरीज़ों की देखभाल कौन करता है? जब किसी अन्य स्वास्थ्य देखभाल पेशेवर द्वारा देखभाल प्रदान की जाती है, तो क्या वह स्वास्थ्य देखभाल पेशेवर, रोगियों को जानता है या रोगियों के चिकित्सा रिकॉर्ड तक पहुंच रखता है?

  • डॉक्टर के मरीज़ों की देखभाल करने में और कौन नियमित रूप से शामिल होता है? उदाहरण के लिए, नर्स, नर्स प्रैक्टिश्नर या फिज़िशियन के सहायक किस तरह की सेवा देते हैं?

  • जांच के नतीजों (सामान्य और असामान्य) की जानकारी कैसे दी जाती है और इस बातचीत की शुरुआत कौन (डॉक्टर या मरीज़) करता है?

मरीज़ों के डॉक्टर से निम्नलिखित मददगार सवाल पूछे जा सकते हैं:

  • क्या डॉक्टर उसकी चिंताओं को सुनने के लिए समय देता है?

  • क्या डॉक्टर पर्याप्त रूप से निदान की व्याख्या करता है?

  • क्या आप डॉक्टर की राय पर भरोसा करते हैं?

  • दवाई लिखने से पहले, क्या डॉक्टर इसके फ़ायदे और नुकसान पर चर्चा करता है?

  • दवाई लिखने से पहले, क्या डॉक्टर विकल्पों पर चर्चा करता है?