हिस्ट्रियॉनिक व्यक्तित्व विकार

इनके द्वाराThe Manual's Editorial Staff
समीक्षा की गई/बदलाव किया गया संशोधित अग॰ २०२४
v39678735_hi

आपका व्यक्तित्व आपके सोचने, समझने, प्रतिक्रिया करने, और लोगों से मिलने-जुलने का अद्वितीय तरीका है।

व्यक्तित्व विकार केवल असामान्य व्यक्तित्व ही नहीं होता है। यह तब होता है जब आपके व्यक्तित्व की विशेषताएँ आपके जीवन में उल्लेखनीय समस्याएँ पैदा करती हैं या आपको अन्य लोगों के साथ सामान्य व्यवहार करने से रोकती हैं।

हिस्ट्रियॉनिक व्यक्तित्व विकार क्या है?

हिस्ट्रियॉनिक व्यक्तित्व विकार यह है:

  • आकर्षण का केंद्र बनने की इच्छा और ध्यान खींचने के लिए नाटकीय व अनुपयुक्त तरीकों से काम करना

हिस्ट्रियॉनिक व्यक्तित्व विकार महिलाओं में अधिक होता है। लोग अक्सर:

  • जीवंत, उत्साही, इश्कबाज़, और मोहक होते हैं

  • ध्यान खींचना चाहते हैं और ऐसा न होने पर दुखी हो जाते हैं

  • ध्यान खींचने के लिए कार्यस्थल या स्कूल में अनुपयुक्त रूप से सेक्सी या अपारंपरिक कपड़े पहनते हैं

  • उनकी भावनाएँ तेज़ी से बदलती हैं जिन्हें वे नाटकीय ढंग से व्यक्त करते हैं

  • दूसरों से आसानी से प्रभावित हो जाते हैं

  • अंतरंग होने में कठिनाई महसूस करते हैं

  • नयापन और रोमांच चाहते हैं और आसानी से ऊब जाते हैं जिसके कारण वे बार-बार अपनी नौकरी और मित्र बदलते हैं

बहुत सारे लोग आकर्षक और इश्कबाज़ होते हैं और यह पसंद करते हैं कि उन पर ध्यान दिया जाए। लेकिन इस प्रकार का व्यवहार तब विकार बन जाता है यदि लोग किसी भी हालत में आकर्षण का केंद्र बनना चाहते हैं और ऐसा न होने पर दुखी हो जाते हैं। यह तब भी एक समस्या बन जाता है जब लोग लगातार परिवर्तन और नाटक की ज़रूरत के कारण रिश्तों या नौकरी को कायम नहीं रख पाते हैं।

हिस्ट्रियॉनिक व्यक्तित्व विकार से ग्रस्त लोगों को अन्य व्यक्तित्व विकार या अवसाद भी हो सकता है।

हिस्ट्रियॉनिक व्यक्तित्व विकार क्यों होता है?

हिस्ट्रियॉनिक व्यक्तित्व विकार संभवतः इन दोनों के कारण होता है:

  • आपके जीन (आपके माता-पिता से आपको मिली आनुवंशिक जानकारी)

  • आपके अनुभव और परवरिश, जैसे आपके माता-पिता का आपके साथ व्यवहार

डॉक्टर हिस्ट्रियॉनिक व्यक्तित्व विकार का उपचार कैसे करते हैं?

डॉक्टर हिस्ट्रियॉनिक व्यक्तित्व विकार का उपचार निम्नलिखित से करते हैं:

  • उपचार

quizzes_lightbulb_red
अपना ज्ञान परखेंएक क्वज़ि लें!
iOS ANDROID
iOS ANDROID
iOS ANDROID