नर्सिंग होम चुनना

नर्सिंग होम चुनना

देखभाल की विचार पद्धति

  • क्या नर्सिंग होम मात्र संरक्षण देखभाल (जैसे नहलाना, खिलाना, और कपड़े पहनाना) प्रदान करता है, या यह निवासियों की अपनी खुद की देखभाल करने की क्षमता को यथासंभव बेहतर बनाने का प्रयास करता है?

माहौल

  • क्या नर्सिंग होम आकर्षक, मैत्रीपूर्ण, घर जैसा, और आरामदेह है?

  • क्या वहां किसी तरह की दुर्गंध है? क्या नर्सिंग होम स्वच्छ और सुव्यवस्थित है?

  • क्या भोजन कक्ष और अन्य सामूहिक स्थान प्रकाशयुक्त, आनंददायक, और सुखद हैं?

  • सामूहिक स्थानों में नियमित रूप से शोर के स्तर की जांच कैसे की जाती है ताकि उसके आसपास के कमरों में रहने वाले निवासियों को परेशानी न हो पाए?

  • क्या उस जगह पर सुरक्षित, सुलभ पैदल-पथ हैं?

  • क्या वहां बगीचा या आंगन है?

  • क्या नर्सिंग होम में उपयुक्त सुरक्षा उपकरण हैं, जैसे फ़ायर अलार्म और स्प्रिंकलर? आग लगने जैसी आपातकालीन स्थितियों के लिए कौन सी योजनाएं उपलब्ध हैं?

निवासी

  • क्या नर्सिंग होम नए निवासियों की भर्ती कर रहा है?

  • क्या वहां के निवासी सही मायनों में प्रसन्न और सक्रिय लगते हैं, या वे बेकार में ही भटक रहे हैं या सिर्फ खाली बैठे रहते हैं?

  • क्या निवासी साफ़-सुथरे और ढ़ंग के कपड़े पहने हुए होते हैं?

  • क्या किसी निवासी पर प्रतिबंध लगाया हुआ है?

स्टाफ़ के सदस्य

  • क्या स्टाफ़ के सदस्य निवासियों के साथ सम्मान, धैर्य, और मित्रता पूर्ण व्यवहार करते हैं?

  • क्या स्टाफ़ के सदस्य अनुभवी और योग्यता प्राप्त हैं?

  • क्या निवासी प्रतिदिन समान स्टाफ़ सदस्यों से मिलते हैं?

  • क्या स्टाफ़ सदस्य बहुत जल्दी-जल्दी बदलते रहते हैं?

  • क्या स्टाफ़ के सदस्य मदद अनुरोधों का उचित समय पर जवाब देते हैं?

  • निवासियों की तुलना में स्टाफ़ के सदस्यों का अनुपात क्या है?

कमरे

  • क्या वहां सामान रखने के लिए पर्याप्त स्थान या अलमारी है?

  • क्या निवासियों के कमरे प्रकाशमय और आनंददायक हैं?

  • क्या निजी कक्ष उपलब्ध हैं?

  • कमरे में साथ में रहने वाले व्यक्तियों का चयन कैसे किया जाता है?

  • निजी सामान को कैसे रखा जाता है या कैसे उनकी सुरक्षा की जाती है?

  • क्या निवासी अपने खुद के टेलीफ़ोन, टेलीविज़न, और इंटरनेट का उपयोग कर सकते हैं?

  • जिन निवासियों को पानी चाहिए क्या उनके लिए यह उपलब्ध है या उनकी पहुंच के भीतर है?

  • क्या निवासी अपने कमरों को निजी सामान से सजा सकते हैं?

  • क्या वहां सुरक्षा सुविधाएं हैं, जैसे ग्रैब बार और पुल कॉर्ड (मदद मांगने के लिए)?

भोजन

  • भोजन किस समय परोसा जाता है?

  • क्या भोजन गर्म परोसा जाता है?

  • क्या दिन के और रात के भोजन के अलावा अल्पाहार की व्यवस्था उपलब्ध है?

  • क्या निवासी अपने कमरों से भोजन कक्ष तक आसानी से जा सकते हैं?

  • यदि आवश्यकता पड़े तो क्या निवासी के कमरे में भोजन उपलब्ध करवाया जा सकता है?

  • क्या भोजन स्वादिष्ट और पौष्टिक है?

  • विशेष भोजन या मेन्यू अनुरोधों को कैसे संभाला जाता है? क्या भोजन चुनने के विकल्प उपलब्ध होते हैं?

  • क्या आवश्यकता पड़ने पर नर्सिंग होम विशेष आहारों को उपलब्ध करा सकता है? क्या कोई अतिरिक्त शुल्क लिया जाता है?

  • क्या भोजन के समय खाना खिलाने में मदद करने के लिए स्टाफ़ के सदस्य मौजूद रहते हैं?

  • क्या स्टाफ़ में कोई पंजीकृत आहार-विशेषज्ञ उपलब्ध है?

स्वास्थ्य देखभाल

  • क्या निवासी नर्सिंग होम के डॉक्टर की बजाय अपने स्वयं के डॉक्टर को रख सकते हैं?

  • नर्सिंग होम का डॉक्टर कितने अंतराल पर, और कहां उपलब्ध होता है?

  • क्या नर्सिंग होम ने किसी पास के अस्पताल में व्यवस्था की हुई है?

  • यदि निवासियों को अस्पताल में भर्ती करना है, तो क्या बाद में बेड उपलब्ध होगा?

  • क्या अन्य स्वास्थ्य देखभाल पेशेवर (जैसे डेंटिस्ट, पोडियाट्रिस्ट फिज़िकल थेरेपिस्ट, ऑप्टोमेट्रिस्ट, काउंसलर और सामाजिक कार्यकर्ता) उपलब्ध हैं?

  • क्या थेरेपी प्रोग्राम (जैसे फिज़िकल, ऑक्यूपेशनल, और स्पीच थेरेपी) प्रदान किए जाते हैं?

  • क्या नर्सिंग होम में अल्ज़ाइमर रोग या HIV संक्रमण जैसे विकारों से ग्रस्त लोगों के लिए विशेष योजनाएं उपलब्ध हैं?

  • टर्मिनल विकारों से पीड़ित निवासियों के लिए नर्सिंग होम कौन सी सेवाएं प्रदान करता है?

  • प्रिस्क्रिप्शन की दवाएँ कैसे ऑर्डर की जाती हैं और निवासियों को कैसे दी जाती हैं? दवाओं के उपयोग की निगरानी कैसे की जाती है?

  • निवासियों द्वारा बिना प्रिस्क्रिप्शन की दवाएँ रखे जाने पर क्या नीति बनाई गई है?

  • क्या निवासियों और परिवार के सदस्यों को देखभाल की योजना बनाने की प्रक्रिया में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है?

सेवाएं

  • क्या प्रतिदिन दांतों की देखभाल करने में मदद प्रदान की जाती है?

  • निजी कपड़े धोने का काम कैसे किया जाता है?

  • क्या पठन सामग्री उपलब्ध है?

देखने आना

  • क्या नर्सिंग होम परिवार के सदस्यों और मित्रों द्वारा नियमित रूप से मिलने आने के लिए आसानी से पहुंचने वाले स्थान पर स्थित है?

  • क्या परिवार के सदस्य किसी भी समय मिलने आ सकते हैं?

गतिविधियां

  • कौन सी गतिविधियां करायी जाती हैं?

  • क्या निवासियों को भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है? निवासियों को इन गतिविधियों के बारे में कैसे सूचित किया जाता है?

  • क्या कोई गतिविधि निदेशक भी है?

  • क्या गतिविधियों में भाग लेने के लिए अतिरिक्त शुल्क लिया जाता है?

  • क्या अन्य गतिविधियों के लिए कमरे उपलब्ध हैं, जैसे टीवी या गेम रूम?

  • क्या परिसर में धार्मिक सेवाएं आयोजित की जाती हैं?

लागत

  • क्या मूलभूत शुल्क में वे सभी सेवाएं शामिल हैं जिनकी निवासियों को आवश्यकता है?

  • कौन सी सेवाओं (जैसे हेयर सैलून या लॉन्ड्री) पर अतिरिक्त शुल्क लगता है और इनकी कीमत क्या है?

निवासियों के अधिकार और निजता

  • क्या नर्सिंग होम में कोई सक्रिय निवासी या परिवार समिति या दोनों उपलब्ध हैं?

  • क्या निवासियों को अपनी इच्छानुसार बाहर आने-जाने की अनुमति है?

  • क्या प्रतिबंधों का उपयोग किया जाता है? कब और क्यों?

  • क्या निजी कक्षों के दरवाज़े पर ताला लगाने की सुविधा है? क्या स्टाफ़ के सदस्य कमरे में प्रवेश करने से पहले दरवाज़ा खटखटाते हैं?

  • क्या वैवाहिक दम्पती एक साथ रह सकते हैं? क्या उन्हें व्यक्तिगत समय प्रदान किया जाता है?

  • क्या निवासियों की लैंगिक या अंतरंगता संबंधी आवश्यकताओं का सम्मान किया जाता है?

  • निवासियों को कितने अंतराल पर नहलाया जाता है? क्या निवासी जब भी चाहें नहा सकते हैं या शावर ले सकते हैं? क्या स्नानघर और शावर लेने के स्थान पर्याप्त रूप से गर्म रखे जाते हैं? इन स्थानों पर कितनी गोपनीयता प्रदान की जाती है?

  • क्या पालतू जानवरों की अनुमति है? क्या आगंतुक पालतू जानवरों को ला सकते हैं?

  • क्या निवासी अपने कमरों में खाने की चीज़ें और अल्कोहल रख सकते हैं?

  • कीमती सामान खोने या गुम हो जाने पर नर्सिंग होम की नीति क्या है?

  • आपातकालीन स्थिति में परिवार के सदस्यों से कौन संपर्क करता है?

  • यदि निवासी नर्सिंग होम छोड़ना चाहें, तो नोटिस देने या रीफंड से संबंधित नीतियां क्या हैं?

इन विषयों में