हैमर टो

इनके द्वाराJames C. Connors, DPM, Kent State University College of Podiatric Medicine
द्वारा समीक्षा की गईBrian F. Mandell, MD, PhD, Cleveland Clinic Lerner College of Medicine at Case Western Reserve University
समीक्षा की गई/बदलाव किया गया संशोधित अक्टू॰ २०२५
v26371137_hi

हैमर टो ऐसी पाँव की उंगली का ऐसा हो जाना है जो एक Z-आकार की स्थायी स्थिति में मुड़ी होती है।

  • दर्द तब महसूस हो सकता है जब लोग विशेष प्रकार के जूते पहनते हैं, और कुछ लोगों को पाँव के तलवे के अगले भाग में दर्द होता है।

  • जांच पाँव के परीक्षण पर आधारित होती है, और साथ ही दूसरे जोड़ों का परीक्षण भी किया जाता है।

  • चौड़े जूते और पाँव की उंगलियों के पैड्स तकलीफ़ को कम कर सकते हैं, और ऑर्थोसेस दर्द को कम कर सकता है।

(पंजों की समस्याओं का संक्षिप्त वर्णन भी देखें।)

हैमर टो के कारणों में टेंडन असंतुलन, असामान्य रूप से लंबी मेटाटार्सल या पाँव की उंगली की हड्डियाँ, पाँव के जोड़ की सतहों का खराब संरेखण, रूमैटॉइड अर्थराइटिस, और वर्षों तक ख़राब-फ़िटिंग वाले जूते पहनना शामिल हैं। चूंकि पाँव की उंगली का भाग सामान्य से ऊँचा है, इसलिए इसकी वजह से अधिक घर्षण हो सकता है, जिससे पाँव की उंगली के शीर्ष पर कॉलसेस/कॉर्न्स और शायद खुले छाले (अल्सर) हो जाते हैं। पाँव की दूसरी उंगली में हैमर टो डिफ़ॉर्मिटी सबसे आम होती है।

जूते, विशेष रूप से निचले और संकरे पंजे (टो बॉक्स) वाले जूते पहनना दर्द भरा हो सकता है। कभी-कभी लोगों में पाँव के तलवे के अगले भाग में दर्द (मेटाटार्सेलजिया) विकसित हो जाता है।

हैमर टो

हैमर टो में, आमतौर पर पाँव की दूसरी उंगली, या कभी-कभी तीसरी या चौथी पाँव की उंगली, Z के आकार में मुढ़ जाती है और सर्जरी के बिना आसानी से सीधी नहीं की जा सकती।

हैमर टो का निदान

  • डॉक्टर की जांच

डॉक्टर पाँव के परीक्षण के आधार पर हैमर टो की जांच करते हैं। डॉक्टर अर्थराइटिस देखने के लिए जोड़ों का परीक्षण भी करते हैं।

हैमर टो का इलाज

  • चौड़े टो बॉक्स, टेपिंग/स्प्लिंटिंग और टो पैड्स

  • मेटाटार्सेलजिया के लिए, ऑर्थोसेस

डॉक्टर यह सुनिश्चत करके हैमर टो का इलाज करते हैं कि आगे पाँव की उंगलियों में तकलीफ़ से बचने के लिए जूते आरामदायक हैं और उनमें पर्याप्त चौड़ा टो बॉक्स (पंजा) है। पैर के अंगूठे की टेपिंग/स्प्लिंटिंग से विकृति अस्थायी रूप से कम हो सकती है। टो पैड्स प्रभावित पैर की उंगलियों को जूते के ऊपर से बचाने में भी मदद करते हैं।

किसी अल्सर या त्वचा की जलन का इलाज किया जाता है।

हैमर टो को सीधा करने के लिए एक ऑपरेशन की आवश्यकता हो सकती है जब अन्य इलाज कड़े रूप से स्थिर हो गई पाँव की उंगली के कारण होने वाले दर्द को दूर नहीं कर पाते।

मेटाटार्सेलजिया के कारण पैदा हए दर्द को कम करने के लिए लोग ऑर्थोसेस (जूते में रखे जाने वाले डिवाइस) का उपयोग कर सकते हैं।

quizzes_lightbulb_red
अपना ज्ञान परखेंएक क्वज़ि लें!
iOS ANDROID
iOS ANDROID
iOS ANDROID