कोर्नियल अल्सर

इनके द्वाराThe Manual's Editorial Staff
समीक्षा की गई/बदलाव किया गया मई २०२२

कोर्नियल अल्सर क्या होता है? 

कोर्निया आपकी आँख के सामने स्थित पारदर्शी पर्त होती है। आपकी कोर्निया पर स्थित खुले घाव को कोर्नियल अल्सर कहते हैं।

आँख के अंदर का दृश्य

  • कोर्नियल अल्सर आम तौर से संक्रमण के कारण होते हैं

  • संक्रमण आँख की किसी चोट या खरोंच से, कॉंटैक्ट लेंस से जलन से, या आँख के कुछ रोगों से शुरू हो सकता है

  • आपको आँख में दर्द, आंसू, प्रकाश के प्रति संवेदनशीलता, और लाल, रक्तरंजित आँखें हो सकती हैं

  • डॉक्टर आम तौर पर कोर्नियल अल्सर का उपचार एंटीबायोटिक आई ड्रॉप्स से करते हैं

  • कभी-कभी कोर्नियल अल्सर के ठीक होने के बाद, आपकी कोर्निया पर एक धुंधला निशान बन जाता है जो आपकी दृष्टि को प्रभावित करता है

यदि आपको लगता है कि आपको कोर्नियल अल्सर है तो तत्काल किसी डॉक्टर को दिखाएं क्योंकि इसके कारण अंधापन हो सकता है।

कोर्नियल अल्सर क्यों होते हैं?

अधिकांश कोर्नियल अल्सर निम्नलिखित के कारण होते हैं:

  • संक्रमण

कई अलग-अलग जीवाणु, वायरस, और परजीवी इसमें शामिल हो सकते हैं।

आम तौर से, आपको आँख की ऐसी समस्या भी हो सकती है जो संक्रमण की संभावना को बढ़ाती है, जैसे:

कोर्नियल अल्सर के लक्षण क्या हैं?

आम तौर से, कोर्नियल अल्सर केवल एक आँख में विकसित होता है।

कोर्नियल अल्सर के लक्षणों में शामिल हैं:

  • लाल, पानी भरी, रक्तरंजित आँख

  • आँख का दर्द

  • ऐसा महसूस होना कि जैसे आपकी आँख में कुछ है

  • प्रकाश से आँख में तकलीफ होना

  • आपकी आँख में सफेद या धूसर धब्बा

यदि कोर्नियल अल्सर का उपचार नहीं किया जाता है, तो यह और गहरा हो सकता है, और संक्रमण आपकी आँख के अन्य भागों को क्षति पहुँचा सकता है।

कभी-कभी कोर्नियल अल्सर के ठीक होने के बाद उसका निशान बन जाता है। यह निशान आपकी दृष्टि को प्रभावित कर सकता है।

डॉक्टर कैसे बता सकते हैं कि मुझे कोर्नियल अल्सर है?

डॉक्टर कोर्नियल अल्सर का निदान आपकी आँख को देखकर करते हैं। वे आपकी आँख की पूरी जाँच करेंगे, जिनमें आपकी दृष्टि की जाँच शामिल है, और वे:

  • जाँच करने के लिए कोर्नियल अल्सर से एक नमूना ले सकते हैं।

डॉक्टर कोर्नियल अल्सर का उपचार कैसे करते हैं?

कोर्नियल अल्सर के कारण अंधापन हो सकता है, इसलिए यदि आपको लगता है कि आपको कोर्नियल अल्सर है तो तत्काल डॉक्टर को दिखाना महत्वपूर्ण है।

डॉक्टर उपचार करने के लिए आपको तत्काल देंगे:

  • संक्रमण से लड़ने के लिए एंटीबायोटिक आई ड्रॉप्स

  • आपकी आँख को चौड़ा करने के लिए आई ड्रॉप्स, जो दर्द से राहत दिलाती हैं

आपको शुरू में हर एक या दो घंटे में एंटीबायटिक आई ड्रॉप्स डालने की जरूरत पड़ सकती है।

दुर्लभ रूप से, यदि निशान के कारण आपकी दृष्टि प्रभावित होती है, तो डॉक्टर कोर्नियल ट्रांसप्लांट कर सकते हैं (आपकी धुंधली कोर्निया को निकाल कर नई स्वस्थ, पारदर्शी कोर्निया लगाने के लिए ऑपरेशन)।