सुन्नता होना

इनके द्वाराThe Manual's Editorial Staff
समीक्षा की गई/बदलाव किया गया सित. २०२३

सुन्नता होना क्या है?

सुन्नता आपके शरीर के किसी हिस्से में संवेदना का नष्ट हो जाना है। हो सकता है आपको सामान्य से लेकर कम या बिल्कुल भी महसूस नहीं होता हो। सुन्नता आपके मस्तिष्क या स्पाइनल कॉर्ड की समस्या का संकेत हो सकती है। सुन्नता के साथ, हो सकता है आप निम्न कामों में सक्षम ना हों:

  • कोई हल्का स्पर्श महसूस हो

  • दर्द का एहसास

  • ठण्डा से गरम बताना

  • कंपन का एहसास

  • अपने शरीर के सुन्न हिस्से की स्थिति को जानें

सुन्नता के साथ, हो सकता है आपमें निम्न भी हो:

  • झुनझुनी या सुई चुभने का एहसास

  • कमज़ोरी

  • लकवा (आपके शरीर के किसी भाग को हिलाने में परेशानी)

सुन्नता संतुलन बनाने और समन्वय में समस्याएं पैदा कर सकती है। यह आपके चलने या ड्राइव करने की क्षमता को प्रभावित कर सकता है।

मुझे सुन्नता के लिए डॉक्टर को कब दिखाना चाहिए?

अगर आपको इन चेतावनी संकेतों के साथ सुन्नता होती है तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें:

  • सुन्नता एकदम से अचानक आती है (कुछ मिनटों या घंटों में)

  • आपके शरीर के उस हिस्से में कमजोरी भी आती है जो जल्दी दिखाई देती है (घंटों या दिनों के भीतर)

  • सुन्नता या कमजोरी आपके शरीर के ऊपर या नीचे तेज़ी से फैल जाती है, जिससे आपके शरीर के ज़्यादा से ज़्यादा अंग प्रभावित होते हैं

  • पूरा पैर या हाथ सुन्न हो गया हो

  • आपका चेहरा और धड़ सुन्न पड़ गाया हो

  • आपको सुन्नता या कमजोरी और चलने, बोलने या देखने में परेशानी हो

  • आपकी जांघें, नितंब या जननांग क्षेत्र सुन्न हो गए हों और आप असंयमित (अपने पेशाब या मल त्यागने पर नियंत्रण खो देते हैं) हो गए हों

  • शरीर के दोनों ओर एक विशिष्ट बिंदु जैसे कि आपकी छाती के मध्य नीचे की ओर सुन्नता हो

अगर आपको इन चेतावनी संकेतों के बिना सुन्नता आती है, तो अपने डॉक्टर से संपर्क करें। आपके लक्षणों के आधार पर आपका डॉक्टर यह तय कर सकता है कि आपको कितनी जल्दी देखना है।

सुन्नता के कारण क्या होते हैं?

जब आप अपने हाथ से किसी चीज़ को छूते हैं, तो आपके हाथ की तंत्रिका आपके मस्तिष्क को संदेश भेजती हैं। संदेश आपको यह महसूस करने देता हैं कि आपने किस चीज़ का स्पर्श किया हैं। ऐसी तंत्रिकाएं आपके शरीर के विभिन्न अंगों को आपके मस्तिष्क से जोड़ती हैं। सुन्नता तब होती है जब उस तंत्रिका मार्ग में कोई गड़बड़ी हो जाती है जिसके जरिए वे संदेश यात्रा करते हैं। कई अलग-अलग विकार और दवाएँ इस मार्ग को अवरुद्ध कर सकती हैं या दबाव डाल सकती हैं, जैसे:

कुछ लोग जब चिंतित होते हैं और बहुत तेज़ी (हाइपरवेंटिलेशन) से सांस लेते हैं तो उनके हाथों और मुंह के आसपास सुन्नता और झनझनी होती हैं। यह खतरनाक नहीं है।

डॉक्टर के पास जाकर मिलने से क्या होगा?

आपकी सुन्नता के बारे में डॉक्टर सवाल पूछेंगे और जांच करेंगे।

डॉक्टर इस बात पर निर्भर करते हुए जांच कर सकते हैं कि उनकी समझ में इसका कारण क्या हो सकता है, जैसे:

  • तंत्रिका कंडक्शन टेस्ट (एक तंत्रिका संबंधी जांच जो आपके शरीर के किसी हिस्से में छोटे बिजली झटके भेजता है—यह डॉक्टरों को बताता है कि तंत्रिका कितनी अच्छी तरह से बिजली का संवाहन करती है)

  • इलेक्ट्रोमायोग्राफ़ी (एक मांसपेशी संबंधी जांच जिसमें मांसपेशी में बिजली की गतिविधि को रिकॉर्ड करने के लिए छोटी सुइयों का इस्तेमाल किया जाता है)

  • MRI (मैग्नेटिक रीसोनेंस इमेजिंग)

  • CT (कंप्यूटेड टोमोग्राफ़ी) स्कैन

  • रक्त की जाँच

सुन्नता का इलाज डॉक्टर कैसे करते हैं?

डॉक्टर उस समस्या का इलाज करते हैं जिसके कारण आपको सुन्नता की समस्या होती रही है।

डॉक्टर लक्षणों को कम करने और अन्य समस्याओं को रोकने के लिए निम्न सुझाव दे सकते हैं:

  • अगर आपका पैर सुन्न हो गया है, तो ऐसे जूते और मोजे पहनें जो अच्छे से फ़िट हों और उन्हें पहनने से पहले देख लें कि जूते में कंकड़-पत्थर ना हों

  • अपनी सुन्नता वाले क्षेत्र में ज़ख्म, लाली या सूजन की जांच कर लें

  • अगर आपका हाथ सुन्न हो गया है, तो गर्म या नुकीली चीज़ों को छूने के प्रति सावधान रहें

  • अगर आपको चलने में समस्या होती है, तो फिजिकल थेरेपी लें या छड़ी या वॉकर का इस्तेमाल करने से आपको सुरक्षित रूप से चलने-फिरने और गिरने से बचाव में मदद हो सकती है

आपके लिए गाड़ी चलाना सुरक्षित है या नहीं, इसके लिए अपने डॉक्टर से बात करें।