न्यूमोमीडियास्टीनम

इनके द्वाराNajib M Rahman, BMBCh MA (oxon) DPhil, University of Oxford
समीक्षा की गई/बदलाव किया गया अग. २०२३

    न्यूमोमीडियास्टीनम का मतलब होता है कि छाती के बीच की गुहा में हवा भर जाना।

    हवा मीडियास्टीनम में तब भर सकती है जब

    • फेफड़ों के छोटे वायु थैलियां (एल्विओलाई) खिंचकर फट जाती हैं

    • जब इसोफ़ेगस उधड़कर फट जाता है

    • जब आंत फट जाती है, जिससे हवा छाती की गुहा में रिसने लगती है

    (प्लूरल और मीडियास्टीनल विकारों के विवरण भी देखें।)

    अक्सर, लोगों को छाती में पसलियों के नीचे दर्द होता है। यह दर्द बहुत तेज़ हो सकता है।

    जब डॉक्टर शारीरिक जांच करते हैं, तब उन्हें स्टेथोस्कोप के ज़रिए छाती की ध्वनि सुनने पर किसी चीज़ के मुड़ने या टूटने जैसी आवाज़ सुनाई दे सकती है। रोग का पता लगाने के लिए छाती का एक्स-रे किया जाता है। न्यूमोमीडियास्टीनम की वजह पता करने के लिए अतिरिक्त टेस्टिंग की ज़रूरत होती है।

    आमतौर पर, उपचार ज़रूरी नहीं होता है। लेकिन, जिस समस्या के कारण न्यूमोमीडियास्टीनम हुआ हो, उसका उपचार ज़रूरी हो सकता है।