हैपेटाइटिस का विवरण

इनके द्वाराSonal Kumar, MD, MPH, Weill Cornell Medical College
समीक्षा की गई/बदलाव किया गया अग. २०२२

हैपेटाइटिस लिवर की सूजन होती है।

(एक्यूट वायरल हैपेटाइटिस का विवरण और क्रोनिक हैपेटाइटिस का विवरण भी देखें।)

पूरी दुनिया में हैपेटाइटिस एक आम बीमारी है।

हैपेटाइटिस निम्नलिखित प्रकार का हो सकता है

  • एक्यूट (जो कम समय के लिए होता है)

  • क्रोनिक (जो कम से कम 6 महीने तक रहता है)

वायरस (एक्यूट वायरल हैपेटाइटिस) के कारण होने वाले एक्यूट हैपेटाइटिस के ज़्यादातर मामलों में मरीज़ अपने आप ठीक हो जाते हैं, लेकिन इनमें से कुछ मामले क्रोनिक हैपेटाइटिस में विकसित हो जाते हैं।

क्या आप जानते हैं...

  • कुछ प्रकार के वायरल हैपेटाइटिस, टीके से रोके जा सकते हैं या इनकी गंभीरता को कम किया जा सकता है।

  • कुछ सामान्य सावधानियाँ बरतकर, हैपेटाइटिस को रोकने में मदद मिल सकती है।

हैपेटाइटिस होने के कारण

सामान्यतः हैपेटाइटिस होने के निम्नलिखित कारण होते हैं

बहुत कम मामलों में, हैपेटाइटिस इम्यून सिस्टम की प्रतिक्रिया के कारण होता है जिससे लिवर में सूजन (ऑटोइम्यून हैपेटाइटिस), लिवर के आनुवंशिक विकार और अन्य संक्रमण हो सकते हैं (जैसे, संक्रामक मोनोन्यूक्लियोसिस, हर्पीज़ सिंप्लेक्स या साइटोमेगालोवायरस का संक्रमण)। SARS-CoV-2 संक्रमण (कोविड-19) से हैपेटाइटिस हो सकता है जिसके लक्षण आमतौर पर हल्के होते हैं। लिवर में अत्यधिक सूजन को कोविड-19 की गंभीरता से जोड़कर देखा जाता है, लेकिन लिवर में हल्की सूजन तब भी हो सकती है जब व्यक्ति में कोविड-19 के कोई लक्षण न हों।

टेबल