लिवर की बायोप्सी

इनके द्वाराYedidya Saiman, MD, PhD, Lewis Katz School of Medicine, Temple University
द्वारा समीक्षा की गईMinhhuyen Nguyen, MD, Fox Chase Cancer Center, Temple University
समीक्षा की गई/बदलाव किया गया संशोधित नव॰ २०२५
v13953023_hi

एक्सप्लोरेटरी सर्जरी के दौरान डॉक्टरों द्वारा लिवर ऊतक का एक नमूना लिया जा सकता है लेकिन अधिकतर वे व्यक्ति की त्वचा के माध्यम से लिवर में एक खोखली सुई डालकर नमूना प्राप्त करते हैं। इस प्रकार की बायोप्सी प्रक्रिया को त्वचा प्रवेशी लिवर बायोप्सी कहा जाता है। एक अन्य प्रकार की बायोप्सी प्रक्रिया को ट्रांसवीनस लिवर बायोप्सी कहा जाता है।

लिवर बायोप्सी से लिवर के बारे में उस जानकारी का पता लगाया जा सकता है जो अन्य परीक्षणों से स्पष्ट नहीं हो सकता है। डॉक्टर आमतौर पर लिवर में अतिरिक्त फैट (स्टेटोटिक लिवर), क्रोनिक लिवर सूजन (क्रोनिक हैपेटाइटिस), मेटाबोलिक लिवर रोग जैसे विल्सन रोग (कॉपर की अधिकता) और हीमोक्रोमेटोसिस (आयरन ओवरलोड), लिवर ट्रांसप्लांटेशन के बाद जटिलताओं और प्राथमिक या मेटास्टेटिक लिवर कैंसर (कैंसर जो लिवर में फैल गया है) का पता लगाने के लिए लिवर की बायोप्सी का उपयोग करते हैं।

लिवर और पित्ताशय का दृश्य

त्वचा प्रवेशी लिवर बायोप्सी

त्वचा प्रवेशी लिवर बायोप्सी को बाह्यरोगी (आउट पेशेंट) प्रक्रिया के रूप में किया जा सकता है। डॉक्टर आमतौर पर लिवर की जगह का पता लगाने और असामान्य क्षेत्र का बायोप्सी नमूना प्राप्त करने के लिए सुई का मार्गदर्शन करने के लिए अल्ट्रासाउंड का उपयोग करते हैं। जब डॉक्टर द्वारा वांछित बायोप्सी साइट की पहचान कर ली जाती है, तो वे व्यक्ति की त्वचा को एनेस्थेटाइज़ करते हैं और सुई को लिवर में डालते हैं। खोखली सुई अपने अंदर लिवर के ऊतक के एक छोटे से टुकड़े के साथ बाहर निकल आती है।

नमूना प्राप्त करने के बाद, लिवर के रक्तस्राव जैसे छोटी जटिलताओं के जोखिम को देखते हुए व्यक्ति को 3 से 4 घंटे तक बाह्यरोगी विभाग में रखा जाता है। चूंकि बायोप्सी के 15 दिन बाद भी रक्तस्राव शुरू हो सकता है, इसलिए व्यक्ति को यह निर्देशित किया जाता है कि उक्त अवधि के दौरान अस्पताल से एक घंटे की दूरी के भीतर रहे। हालांकि लिवर बायोप्सी से संबंधित जटिलताएं कम होती हैं, किंतु गंभीर समस्याएं पैदा कर सकती हैं; इस प्रक्रिया के परिणामस्वरूप 10,000 लोगों में से 1 से 2 लोगों की मृत्यु हो जाती है। लिवर बायोप्सी के बाद पेट के ऊपरी दाहिने हिस्से में हल्का दर्द, जो कभी-कभी दाहिने कंधे तक फैल जाता है, सामान्य घटना है जिसमें सामान्यतः एनाल्जेसिक से राहत मिल जाती है।

ट्रांसवीनस लिवर बायोप्सी

ट्रांसवीनस लिवर बायोप्सी नाम की एक और प्रक्रिया में, नली को गर्दन की शिरा में डाला जाता है और फिर उसे हृदय से होकर लिवर को ड्रेन करने वाली किसी एक हैपेटिक शिरा में रखा जाता है। उसके बाद, नली की नोक पर लगी सुई को शिरा की भित्ति के माध्यम से लिवर में डाला जाता है। त्वचा प्रवेशी लिवर बायोप्सी की तुलना में इस प्रक्रिया से लिवर के चोटग्रस्त होने की संभावना कम होती है। यह उन लोगों के लिए विशेष रूप से उपयोगी है जिनका रक्त ठीक से क्लॉट नहीं होता है या जो पोर्टल हाइपरटेंशन–संबंधी एसाइटिस से पीड़ित हैं, ये दोनों गंभीर लिवर रोग की जटिलताएं हैं।

quizzes_lightbulb_red
अपना ज्ञान परखेंएक क्वज़ि लें!
iOS ANDROID
iOS ANDROID
iOS ANDROID